Let’s travel together.

कल्पनाथ सिंह की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

83

गाजीपुर । प्रयागराज में हुई घटना के बाद गाजीपुर जिले में एक बार फिर से मुख्तार अंसारी व उसके गैंग से जुड़े सदस्यों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस की चौतरफा कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्तार अंसारी गैंग के खास रह चुके सैदपुर के डहन निवासी स्व. कल्पनाथ सिंह की शहर के फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग पर रविवार की सुबह ही जिला प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। बता दें कि इसी बिल्डिंग में राज्य कर का कार्यालय संचालित होता था, जिसे शनिवार को ही खाली कर दिया गया था। वर्ष 2021 में ही इसके ध्वस्तीकरण का फरमान जारी हुआ था, लेकिन किसी कारणवश रुक गया।

प्रयागराज में हुई घटना के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन एक बार फिर से सक्रिय हुआ और 17 फरवरी को राज्य कर के सहायक आयुक्त कपिल कुमार शर्मा ने निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर कार्यालय को खाली कर दिया जाए। शुक्रवार तक कार्यालय खाली नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर शनिवार को भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और बिल्डिंग में रखे राज्य कर की सभी फाइलों को आरटीआई छात्रावास परिसर में सुरक्षित रखा गया। रविवार की अल सुबह ही सदर एसडीएम, तहसीलदार अभिषेक कुमार, सीओ सिटी गौरव कुमार, शहर कोतवाल टीबी सिंह भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे और बिल्डिंग को ध्वस्त कराना शुरू करा दिया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। अभी भी बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811