रीवा । विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले के माटी के एक और लाल ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है। बलिदानी फौजी का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके गृह ग्राम सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी लाया गया है। जहां नम आंखों से लोगों ने अपने लाल को अंतिम विदाई दी और उनके दर्शन किए। इस दौरान गांव में भारी भीड़ देखी गई। रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरी निवासी अरुण मिश्रा उम्र 47 वर्ष जो आर्मी मे मेरठ रेजीमेंट असोम में तैनात थे, ड्यूटी के दौरान अचानक ह्रदय गति रुक जाने से उनका दुखद निधन हो गया है।शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर आर्मी वाहन से ग्राम पंचायत उमरी लाया गया, जहा उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं, पूरे गांव मे शोक की लहर है, लोग गमगीन हैं, दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान और राजकीय सम्मान के साथ उमरी गांव में ही किया गया। स्वजन ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण मिश्रा लगभग दो माह पहले घर आए थे और छुट्टी बिताने के बाद वापस चले गए थे। बताया गया है कि वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके दो पुत्र हैं जो गांव में ही रह कर पढ़ाई करते हैं विंध्य के रीवा जिले के उमरी गांव के माटी के लाल अरुण मिश्रा के शहीद होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली जिसके बाद पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा चारों ओर देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.