Let’s travel together.
nagar parisad bareli

रायसेन की दीपा ने राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस में जीते 02 स्वर्ण, 1 रजत , 02 कांस्य सहित कुल 05 पदक

0 101

रायसेन । कर्नाटक के उडीपी में 23 से 26 फ़रवरी 2023 तक आयोजित 11 वीं इंडियन कैनो फेडरेशन (आई. सी.एफ ICF) ड्रैगन बोट रेस चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश के लिए रायसेन के साँची विकास खंड की दीपा राजपूत ने 02 स्वर्ण, 01 रजत व 02 कांस्य सहित कुल 05 पदक जीते । दीपा ने
• डी-10, महिला, 2000 मीटर स्वर्ण पदक
• डी-20, मिक्स्ड 500 मीटर – स्वर्ण पदक
• डी 10 महिला, 200 मीटर – रजत पदक
• डी -20 मिक्स्ड 2000 मीटर- कांस्य पदक

• डी-10 महिला, 500 मीटर – कांस्य पदक
चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश ने 04 स्वर्ण, 06 रजत , 03 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते हैं ।
दीपा ने कुछ माह पूर्व ही राष्ट्रीय कैनो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था ।
कु. दीपा राजपूत वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।
कु. दीपा की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811