Let’s travel together.
nagar parisad bareli

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा शासकीय स्कूल हुआ घटिया निर्माण

0 100

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। भारी-भरकम बजट शिक्षा सहित स्कूलों के निर्माण को लेकर खर्च होता है। पर गुणवत्ता ही निर्माण से खर्च किया पैसा फिजूल खर्च होता दिखाई नजर आता है ऐसा ही एक मामला ओबैदुल्लागंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 मुंडला में दिखाई नजर आया जहां पर लगभग 950000 की लागत से बना स्कूल भवन जगह जगह जर्जर दिखाई नजर आ रहा है दीवारों में दरारें चल गई है

। पुरानी प्लिंथ पर ही नए भवन का निर्माण कर दिया गया वही पास ही बनी बाउंड्री वाल जगह-जगह से टूटती दिखाई नजर आ रही है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि कुछ दिनों पहले बने भवन का कुछ सालो में यह हाल हो गया है। भविष्य में इस बिल्डिंग का क्या हाल होगा बाउंड्री वाल का प्लास्टर अधूरा पड़ा है। वही प्लास्टर के लिए बनाए गए होल मैं भी प्लास्टर नहीं किया गया इससे आप इनकी लापरवाही का अंदाजा लगा सकते हैं। कि निर्माण कार्य को देखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी थी। जिसके कारण लाखों की लागत से बनने वाला भवन आज जर्जर दिखाई नजर आता है। अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

इनका कहना है

आपके द्वारा जानकारी दी गई है कि मुडला स्कूल का घटिया निर्माण किया गया इंजीनियर से जांच कराई जाएगी यदि ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी

सुधीर उपाध्याय
सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका

ठेकेदार का अभी पूरा पेमेंट नहीं हुआ है यदि ठेकेदार ने लापरवाही बढ़ती है फाइनल पेमेंट में जो पेमेंट बचा हुआ है उस पेमेंट से घटिया निर्माण को सुधारा जाएगा

अनूप शर्मा
इंजीनियर मंडीदीप नगर पालिका

मेरे द्वारा स्कूल का ठेका लिया गया था पर मैंने पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दाहोद के मुजीब खान को ठेका दे दिया गया था उनके द्वारा ही निर्माण किया गया है।

आदिल खान ठेकेदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811