Let’s travel together.
nagar parisad bareli

महिला आग से बुरी तरह झुलसी रायसेन रेफर, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

0 663

बेगमगंज रायसेन से शरद शर्मा

बेगमगंज जनपद पंचायत के ग्राम झिरिया बरामद गढ़ी निवासी हेमंत लोधी की 25 वर्षीय पत्नी कोमल बाई लोधी उर्कोफ रीना आग से जली अवस्था में 108 के जरिए सिविल अस्पताल लाया गया। आग से कोमल भाई का चेहरा सिर और सीने पर जलने के घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी जेठ जेठानी के बीच विवाद के बाद आग की घटना सामने आई है इसे पूर्व पति पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद होता रहा है लेकिन दोनों पक्ष के लोगों के समझाइश के बाद पति पत्नी साथ रह रहे थे दोपहर करीब 1 बजे पति पत्नी के बीच विवाद की बात महिला के भाई अजब सिंह लोधी ने बताते हुए कहा कि पहले मारपीट हुई उसके बाद आग लगा दी गई जबकि मृत्यु पूर्व बयान में कोमल बाई ने पति पत्नी जेठ दिलीप और जेठानी के बीच विवाद की बात बताते हुए चूल्हे से आग लगने की घटना बताई है।


कोमल बाई मूलत: चंदनहारी थाना राहतगढ़ की रहने वाली है करीब 9 साल पहले उनका विवाह हेमंत लोधी से हुआ था दोनों से एक बेटी और दो बेटे है।
विचारणीय प्रश्न यह है कि गांव के लोगों ने कोमल बाई के मायके वालों को सूचित किया जिन्होंने 108 को सूचना देकर बुलाया और गांव पहुंच गए भाई अजब सिंह अपनी बहन को माता पिता व बहनों के साथ अस्पताल में लाकर प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन ले गए लेकिन इस दौरान महिला का

पति हेमंत लोधी अस्पताल आया और देख कर चला गया तथा हेमंत लोधी के परिजन कोई भी अस्पताल नहीं आए और ना ही महिला के बच्चों को कोई अस्पताल लेकर आया जिससे भाई के आरोप सही नजर आ रहे हैं। गांव के लोग भी परिवार में विवाद होने की बात बता रहे हैं। इस दौरान पुलिस भी अस्पताल में नजर नहीं आई मात्र तहसील से आर आई महिला के बयान लेने के लिए उपस्थित जरूर हुए। आग से महिला 30 से 35 प्रतिशत जल गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811