Let’s travel together.

शहर में निकली विशाल शिव बारात, महाकाल की झांकी के दर्शनों के लिए जुटी दर्शकों की भीड़

0 156

 

सोमेश्वर धाम पर पूजा अर्चना करने के लिए परिवार सहित पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

शहर के सभी शिवालयों में रही महाशिवरात्रि की धूम, चारों तरफ सुनाई दिए हर-हर महादेव के जयकारे

सी एल गौर रायसेन

महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार को शिवरात्रि के उपलक्ष में बम बम भोला नाथ समिति एवं सनातन हिंदू युवा संगठन के तत्वाधान में नगर के पाटन देव श्री हनुमान मंदिर से विशाल शिव बारात धूमधाम के साथ निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भगवान शिव के बाराती बनकर नाचते गाते झूमते हुए बारात में साथ चल रहे थे।

शिव बारात में डीजे की धुन पर भगवान शिव की महिमा पर आधारित भजन चल रहे थे वही शिव बारात में भगवान महाकाल की सवारी भी साथ चल रही थी जिनके दर्शन करने के लिए सड़कों के दोनों तरफ दर्शकों की काफी भीड़ जुटी रही । भगवान भोलेनाथ की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था शिव बारात सागर रोड होते हुए भोपाल सागर तीराहा भोपाल मार्ग होकर चोपड़ा मोहल्ला से सीधे किला ऊपर सोमेश्वर धाम के लिए पहुंची जहां प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की विधिवत पूजा करने के लिए भारी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी किले के ऊपर सोमेश्वर धाम परिसर में दिखाई दिए। जिधर देखो उधर हजारों से भक्तों की भीड़ से पूरा परिसर और रास्ते भर नजर आ रहे थे । इधर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सभी सवाल है मंदिरों पर भगवान शिव का अभिषेक एवं भजन कीर्तन उपासना का दौर जारी रहा शिव मंदिरों पर आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने एवं जल चढ़ाने के लिए दिखाई दे रही थी।सोमेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर पर मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर नीरा चौधरी सहित पूरा परिवार भी पूजा अर्चना करने के लिए भगवान शिव के दरबार में पहुंचे इस दौरान डॉ चौधरी ने भजन कीर्तन मंडली के साथ भजन भी गाए।


वही महाशिवरात्रि पर्व पर पर्यटन स्थल भोजपुर शिव मंदिर पर भी एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने एवं पूजा अर्चना करने के लिए राजधानी भोपाल सहित रायसेन जिले के हजारों भक्त भगवान शिवजी की पूजा अर्चना करने एवं दर्शनों के लिए पहुंचे इसके साथ ही शिवरात्रि पर्व से तीन दिवसीय भोजपुर उत्सव की भी शानदार शुरुआत हो गई है मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भोजपुर मौसम में दूरदराज क्षेत्रों के भजन गायक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भोजपुर के अलावा सभी शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि का महापर्व धूमधाम एवं उत्साह के वातावरण में परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव-गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में शिवरात्रि के उपलक्ष में भजन कीर्तन और विशेष पूजा पाठ के आयोजन किए गए रायसेन जिला स्थित सोमेश्वर धाम पर भी हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे शहर के अनेक धार्मिक संगठन एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने किले पर पहुंचने वाले भक्तों के लिए पीने का पानी एवं फलाहार का वितरण किया गया सुबह से लेकर शाम तक सोमेश्वर धाम परिसर में भक्तों का खासा तांता लगा रहा कुल मिलाकर शिवरात्रि का महापर्व जिला मुख्यालय सहित जिले भर में धूमधाम एवं अति उत्साह के वातावरण में मनाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811