Let’s travel together.

नहीं चला कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का जादू, नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

88

शाह रुख खान की पठान का रंग अभी बॉक्स ऑफिस पर फीका भी नहीं पड़ा कि कार्तिक आर्यन ने अपनी शहजादा के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर पहले से सोशल मीडिया पर काफी बज है। शहजादा को टक्कर देने के लिए हॉलीवुड की एंटमैन 3 भी रिलीज की जा चुकी है। ऐसे में कार्तिक के फैंस जानने के लिए बेताब होंगे कि शहजादा का पहले दिन का कलेक्शन कैसा रहा।

नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू

कार्तिक आर्यन की शहजादा देशभर में 3000 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। एडवांस बुकिंग से अंदाजा हो गया था कि ये ‘भूल भुलैया 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का आधा भी नहीं कमा पाएगी और हुआ भी ऐसा ही। शहजादा से अच्छा कलेक्शन, हॉलीवुड की फिल्म एंटमैन 3 का रहा है। इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन और दूसरे मेकर्स ने टिकटों के रेट कम करने का जो फैसला किया, उसका भी कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा।

डबल डिजिट भी नहीं छू पाई

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म से उम्मीद की जी रही थी कि ये कुछ कमाल करके दिखाएगी, लेकिन ऐसा हो न सका। सैकनिल्क के अनुसार शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने पहले दिन 7.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल बजट 80 करोड़ से ऊपर का रहा है ऐसे में पहले दिन इसका सिर्फ 7 करोड़ कमाना निराश कर सकता है।

भूल भुलैया 2 का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

शाह रुख खान की पठान ने शहजादा को पटरी से उतारने के लिए सिर्फ 110 रुपये में टिकट बेचने का फैसला किया था। जिसके जवाब में शहजादा के मेकर्स ने, एक टिकट के साथ एक टिकट फ्री देने का ऑफर रखा। पर शहजादा की नैया इसके बाद भी पार नहीं हो पाई। कार्तिक अपनी ही फिल्म भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जिसने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811