Let’s travel together.

उरला व धरसीवा में कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की कार्यवाही,5 लाख का कबाड़ जप्त

0 126

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में रायपुर जिले के उरला व धरसीवा क्षेत्र में कबाड़ियो व यार्ड संचालकों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही कर लगभग 5 लाख का अवैध कबाड़ लोहा जप्त करने में रायपुर पुलिस को सफलता मिली है।


कार्यवाही के दौरान आरोपियों से स्पंज आयरन, सेंटरिंग प्लेट, आयरन पैलेट, सरिया बरामद बरामद हुआ चोरीयो की घटनाओँ को रोकने तथा चोरी के सामानों की बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अवैध कबाड़ के कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट तथा जिले के थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा गुरुवार को थाना उरला एवं धरसींवा में संचालित कबाड़ियों के यार्ड एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही की गई जिनसे अवैध रूप से रखें कबाड़ व चोरी की अन्य सामग्री जप्त किया गया है।

कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है –
थाना उरला क्षेत्र में कबाड़ी मोह. शाहिद के यार्ड सहित अन्य 02 स्थान पी.बी ढ़ाबा के बाजू 06 लाईन रोड एवं रिंग रोड नं. 03 वालिया यार्ड रोड के पास अवैध रूप से वाहन में रखें लोहे के कबाड़, सरिया कुल वजन वाहन सहित वजनी करीबन 10 टन जुमला कीमती करीबन 3,74,000/-रू जप्त किया गया वहीं थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत तरपोंगी टोल नाका के पास अवैध रूप से चोरी की ट्रक वाहन में चोरी का स्पंज आयरन वजनी 04 टन जुमला कीमती 1,80,000/- रू जप्त किया गया थाना खमतराई के कबाड़ी सूरज साहू के यार्ड में अवैध रूप से रखें स्पंज आयरन वजनी करीबन 04 टन कीमती लगभग 12,000/- रूपये जप्त किया गया इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ के कारोबार में संलिप्त कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. के तहत अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811