Let’s travel together.
nagar parisad bareli

प्रभारी मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री करेंगे 1 करोड़ रुपए लागत के सलामतपुर पुलिस थाने के नए भवन का लोकार्पण

0 517

सलामतपुर थाने में नए भवन का लोकार्पण
रायसेन कोतवाली के अंतर्गत सेंडोरा पुलिस चौकी भी होगी लोकार्पित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की विशेष रिपोर्ट

लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि से तैयार हुए सलामतपुर थाने के नवीन भवन का शनिवार को लोकार्पण रखा गया है। ये लोकार्पण रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किया जाएगा। नया थाना भवन बन जाने से अब पुलिस स्टाफ को जगह की कमी नही होगी।

4000 स्क्वायर फिट क्षेत्र में हुआ है थाना भवन का निर्माण:-
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि सलामतपुर थाने के नए भवन का निर्माण चार हज़ार स्क्वायर फिट क्षेत्र में हुआ है। इसमें फस्ट फ्लोर पर भी लगभग 2500 स्क्वायर फिट क्षेत्र में 1 मेल व 1फीमेल लॉकअप, 1 कांफ्रेंस हॉल, 1 सीसीटीएन उसमें सर्वर रूम, बाहर के फोर्स के लिए रूम, वहीं नीचे के हिस्से में 1 एसएचओ रूम, 1 मालखाना, 1 स्टोर रूम व विसरा रूम, रिसेप्शन, 1चाइल्ड रूम और 2 टॉयलेट महिला व पुरुष के लिए बनाए गए हैं।

पुलिस जवान 64 साल पुरानी जर्जर बिल्डिंग में खतरों के बीच बैठकर कर रहे थे कार्य:-

श्री शाहवाल ने बताया कि सलामतपुर थाने का भवन 1957 में बनाया गया था। भवन को बने हुए लगभग 64 साल हो गए हैं। अब थाने की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग में 23 पुलिस जवान प्रतिदिन अपनी जान को खतरे में डालकर कार्य कर रहे हैं। क्योंकि भवन में कई जगह से दरारें आ गई हैं। और थाना भवन का कुछ हिस्सा गिर भी गया है। वहीं पुराने थाने में जगह की भी बहुत कमी है। एक ही कमरे के अंदर सभी पुलिस जवानों को बैठकर कार्य करना पड़ता है। अब नया भवन बन जाने के बाद इन पुलिसकर्मियों को पर्याप्त जगह के साथ काम करने में आसानी होगी।

आवास की कमी के चलते पुलिस जवानों को किराए के घर में पड़ रहा है रहना-

सलामतपुर थाने में आवास की कमी के चलते कई पुलिसकर्मियों को कस्बे में किराए का मकान लेकर रहना पड़ रहा है। अगर नए थाना भवन में पुलिस जवानों को आवास और उपलब्ध करा दिए जाते तो उन्हें किराए के घर में नही रहना पड़ता। जिससे पुलिसकर्मियों को समय के साथ ज़्यादा काम करने में आसानी होती।

इनका कहना है-

थाना क्षेत्र में लगभग 65 गांव आते हैं। और थाने में 23 लोगों का पुलिस स्टॉफ है। पुराने थाना भवन में जगह की बहुत कमी थी। और भवन भी काफी पुराना हो चुका है।आज से स्टाफ को नए थाना भवन की सौगात मिल जाएगी।
देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर।

लगभग 95 लाख रुपए की लागत से सलामतपुर थाने की नई बिल्डिंग तैयार की गई है। लॉकडाउन की वजह से बिल्डिंग बनने में थोड़ा ज़्यादा समय लग गया। लेकिन अब बिल्डिंग का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
-बृजमोहन यादव, साइड इंजीनियर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811