Let’s travel together.

थोक महंगाई दर में आई गिरावट, तेल-खाद्य पदार्थ समेत इन उत्पादों की कीमतें घटीं

86

थोक महंगाई दर (WPI) में जनवरी महीने में घटकर 4.73 प्रतिशत हो गई है। इससे पहले दिसंबर 2022 में यह यह 4.95 प्रतिशत थी। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इसका खुलासा किया गया है।थोक महंगाई दर में लगातार आठवें महीने में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसा निर्माण क्षेत्र के उत्पादों, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में राहत के कारण दर्ज किया गया है। थोक महंगाई दर जनवरी 2022 में 13.68% दर्ज की गई थी। हालांकि जनवरी महीने में फूड इन्फ्लेशन 2.38 प्रतिशत बढ़ा है दिसंबर महीने में इसमें 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में थोक महंगाई दर में होने वाली गिरावट में मिनिरल ऑयल, केमिकल व केमिकल उत्पादों, वस्त्रों, क्रूड पेट्रोलियम और नैचुरल गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी का योगदान रहा।अनाज के मामले में थोक महंगाई दर में 2.41 प्रतिशत का इजाफा हुआ। वहीं सब्जियां 26.48 प्रतिशत तक सस्ती हुईं। ऑयल सीड्स की कीमतों में जनवरी 2023 में 4.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ईंधन और ऊर्जा बास्केट में थोक महंगाई दर 15.15 प्रतिशत दर्ज की गई। दिसंबर महीने में यह 18.09% थी। निर्माण क्षेत्र के उत्पादों के मामले में यह 2.99 प्रतिशत रही जो दिसंबर महीने में 3.37 प्रतिशत थी।बता दें कि सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर जनवरी महीने में बढ़कर 6.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। दिसंबर 2022 में यह 5.72% थी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811