Let’s travel together.

कोटा के अनंतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीली गैस का रिसाव

138

कोटा शहर के अनंतपुरा इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मचा गया। गैस के कारण आसपास के लोगों का दम घुटने लगा। ओम एनक्लेव में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग बच्चों-बुजुर्गों के साथ घरों से निकल सड़क पर आ गए। गैस के कारण एक दो लोग अचेत भी हो गए।स्थानीय लोगों की शिकायत पर देर रात प्रदूषण नियंत्रण मंडल, कारखाना एवं बॉयलर विभाग के अधिकारी व अनंतपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक रिसाव का पता नहीं चला। लोगों का कहना है की एनक्लेव के पास केमिकल कारखानों से गैस की लगातार दुर्गंध आ रही है। इस क्षेत्र में पहले भी गैस रिसाव की शिकायत आ चुकी हैं।

अधिकारी देर रात तक इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।जानकारी के अनुसार शाम सात बजे क्षेत्र में किसी फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ। लोगों को सांस लेने में परेशानी आने लगी। गैस रिसाव से एनक्लेव में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं बायलर विभाग की टीम सूचना पर क्षेत्र में पहुंची। बायलर विभाग के नितेश चौधरी ने बताया की मौके पर पहुंचने वहां किसी प्रकार की गैस का असर नहीं था। जांच करने पर लिफ्ट में गैस की गंध आ रही थी।

यह कौन सी गैस थी, इसकी जानकारी आसपास की फैक्ट्रियों में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित सोनी ने बताया की लोग क्लोरीन गैस का रिसाव बता रहे हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। क्लोरीन गैस की जांच फैक्ट्री बायलर विभाग करता है। उनकी टीम भी मौके पर थी। जांच के बाद वो कुछ बता पाएंगे। क्लोरीन गैस की जांच के लिए निजी कारखाने से मशीन भी मंगवाई गई है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव के बारे में संबंधित विभाग द्वारा मामले में अभी जांच जारी है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सीहोर में सनसनीखेज हत्याकांड: मंडी चौराहे पर युवक की छुरे से हमला कर हत्या, इलाके में फैली दहशत     |     विश्व धरोहर सप्ताह: पन्द्रह लाख वर्ष प्राचीन है जामगढ़ की सभ्यता     |     औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811