Let’s travel together.

पेंड्रा के रतनपुर में खाना बनाते समय ट्रक के केबिन में लगी भीषण आग

64

छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के रतनपुर आरएमकेके रोड पर खड़े ट्रक में आग लग गई। दरअसल, ट्रक चालक और परिचालक सड़क किनारे ट्रक के केबिन में स्टोव पर खाना बना रहे थे, उसी समय ट्रक के केबिन में आग लग गई, चालक और परिचालक ट्रक से बाहर निकल आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बंजारी घाटी का है। यहां पर चालक और परिचालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में खाना बना रहे थे। उसी दौरान स्टोव में आग लग गई। इससे आग तेजी से केबिन में फैल गई। देखते ही देखते केबिन को चपेट में ले लिया।

चालक और खलासी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर केंदा पुलिस चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ट्रक का चालक और खलासी मामूली रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811