Let’s travel together.

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, बस के टायर के नीचे आने से पत्नी की मौत

87

हरियाणा | रेवाड़ी में धारूहेड़ा के सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के पास गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा के बास रोड स्थित आजाद नगर निवासी संदीप गुरुवार रात अपनी पत्नी शीतल (30) को साथ लगते राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी स्थित कंपनी से लेने गया था। दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आजाद नगर आ रहे थे।

इसी दौरान धारूहेड़ा के सोहना रोड पर भिवाड़ी मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी बस के टायर के नीचे आ गई। चालक ने बस को रोकने के बजाय भगा लिया। शीतल की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर जाम भी लगा रहा। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा दिया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811