Let’s travel together.

प्रत्येक डूब प्रभावित को मिले उचित मुआवजा- सभापति श्री रामपाल सिंह

0 219

प्राक्कलन समिति ने बेगमगंज में की बीना सिंचाई परियोजना की समीक्षा

रायसेन।मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह एवं समिति के सदस्यों द्वारा बेगमगंज में आयोजित बैठक में बीना सिंचाई परियोजना सहित नल जल योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में प्राक्कलन समिति के सदस्य श्री कुंवर लक्ष्मण सिंह, श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, श्री मनोज नारायण सिंह चौधरी, डॉ हिरालाल अलावा एवं विशेष आमंत्रित सदस्य लोक लेखा समिति के सभापति श्री पीसी शर्मा, विधानसभा प्रमुख सचिव श्री एपी सिंह तथा अपर सचिव श्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बीना सिंचाई परियोजना, चिंकी परियोजना तथा नल जल योजनाओं के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से समिति को जानकारी दी।
बैठक में समिति के सभापति एवं सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने बीना सिंचाई परियोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों से कहा कि परियोजना में डूब में आने वाले निवासियों को शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि डूब प्रभावित कोई भी व्यक्ति मुआवजे से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में समिति के सदस्य कुंवर लक्ष्मण सिंह ने वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि डूब प्रभाव क्षेत्र में आने वाले गॉवों के लोगों को उचित मुआवजा देने के साथ ही उनके व्यवस्थापन की भी बेहतर व्यवस्था की जाए। समिति की सदस्य श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने भी डूब प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा वितरण किए जाने के लिए कहा।
बैठक में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने अवगत कराया कि बीना सिंचाई परियोजना में डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों की जानकारी लोगों को शिविर लगाकर, डोंडी पिटवाकर, मुनादी सहित अन्य माध्यमों से दी जाएगी। साथ ही भू-अर्जन अधिनियम के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीना सिंचाई परियोजना के तहत मड़िया बांध, चकरपुर बांध एवं प्रेशराइज्ड पाईप द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण होना है। मड़िया बांध के डूब क्षेत्र से प्रभावित भूमि के अर्जन के कारण बेगमगंज तहसील के 09 ग्रामों के 198 व्यक्तियों के मकान प्रभावित हो रहे है एवं लगभग 344 प्रभावित कुटुंबों का पुनर्व्यवस्थापन किया जाना है। मड़िया बांध के डूब क्षेत्र से तहसील बेगमगंज के 02 ग्राम चॉंदामऊ एवं ककरूआ बरामदगढ़ी पूर्ण डूब से प्रभावित हैं एवं शेष 47 ग्राम आंशिक रूप से प्रभावित हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल, रायसेन वन मण्डल डीएफओ श्री अजय कुमार पाण्डेय तथा औबेदुल्लागंज वन मण्डल डीएफओ श्री विजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811