देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा के अंतर्गत सांची शासकीय कन्या उमावि की 37 कैडेट एवं उत्कृष्ट उमावि सांची के 44 कैडेट ने एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मलित हुए। शासकीय कन्या उ मा विद्यालय सांची में परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में एनसीसी के द्वितीय वर्ष के कैडेट भाग लेते हैं। परीक्षा के लिए 14 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी विदिशा से लाइन्स सूबेदार संदीप डोंगरा, बीएचएम अविनाश जाधव, शा कन्या उमावि सांची के प्राचार्य संजय अग्रवाल, उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर हेमंत श्रीवास्तव गर्ल्स स्कूल के एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर रश्मि पाठक उपस्थित रही।
उत्कृष्ट उमावि सांची के 2019 के कैडेट निशांत सिंह का अग्निवीर में ‘ए’ सर्टिफिकेट के आधार पर चयन हुआ।