Let’s travel together.

मुकेश अंबानी ने 75 हजार करोड़ निवेश करने का किया ऐलान

65

राजधानी लखनऊ में आज से शुरू हो रहे दिन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP Global Investors Summit 2023) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने प्रदेश के लिए कई सौगातों का ऐलान किया है। उन्होंने हर गांव तक 5जी सेवाएं शुरू करने, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार सहित दूरसंचार नेटवर्क के विस्तार के लिए अगले चार साल में 75,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

निवेश से 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान

वहीं, मुकेश अंबानी के इस निवेश से प्रदेश में करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है। लखनऊ में आयोजित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 5 वर्षों के भीतर ही उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके समूह की टेलीकाम शाखा जियो दिसंबर 2023 तक पूरे राज्य में 5G सेवाएं शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, तेल-से-दूरसंचार समूह 10 गीगावॉट नवीकरणीय क्षमता स्थापित करेगा और राज्य में जैव-ऊर्जा व्यवसाय शुरू करेगा।

2023 के अंत तक सभी शहरों में 5जी रोलआउट की कही बात

उन्होंने राज्य के गांवों और छोटे शहरों में किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दो पायलट प्रोजेक्ट्स जियो-स्कूल और जियो-एआई-डॉक्टर की भी घोषणा की। इसके साथ ही यूपी के कृषि और गैर-कृषि उत्पादों की सोर्सिंग को कई गुना बढ़ाने का इरादा भी मुकेश अंबानी ने जताया। इससे किसानों, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे व मझौले उद्योगों को फायदा मिलेगा। मुकेश अंबानी ने 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी रोलआउट करने की बात भी कही।

र‍िलायंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास का महाकुंभ है। लखनऊ पुण्यनगरी है। लक्ष्मण की नगरी है। यूपी पुण्यभूमि है। भगवान रामचंद्र की भूमि है। गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की भूमि है। अंबानी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से आप पीएम बने हैं देश ने बहुत विकास किया है। भारत तेजी से तरक्‍की कर रहा है। भारत की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से बढ़ रही है।

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे आज पूरी दुनिया के लिए भारत आशा का केंद्र बन गया है वैसे ही आज नए भारत के लिए यूपी आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक लोगों में जोश दिख रहा है। व‍िकास की गंगा बह रही है। अंबानी ने कहा कि ला एंड आर्डर की बात हो या इंफ्रा की बात हो, ईज ऑफ डूइंग की बात हो, यूपी ने बहुत विकास किया है। इसी दौरान रिलायंस चेयरमैन ने ऐलान किया है कि इसी साल के अंत तक यूपी के सभी जिलों में 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811