स्कूल के भवन और भूमि से कब्जा हटाने कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन:प्रभार मिला पर चाबी नहीं,कठोर कार्यवाही की मांग
रिपोर्ट:धीरज जॉनसन,दमोह
दमोह शहर के वर्षो पुराने मिशन हायर सेकंडरी स्कूल के समस्त स्टाफ ने स्कूल सीमा के अंदर बने खेल कमरों पर अवैध कब्जे के संबंध में कलेक्ट्रेट में एक आवेदन दिया, जिसके साथ नजूल शीट नंबर 55-62-63 भूखंड क्रमांक 142/1 रकवा 8.710 एकड़ स्कूल नजूल भूमि एवं बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एंड टीचर्स ट्रेनिंग एम पी सीएनआई का आदेश क्रमांक टीडीओबी/ डीटीपी/सी/2023 दिनांक 25/01/2023 के जिक्र के साथ बताया गया कि मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला शहर की अति प्राचीनतम शाला है, जो अल्पसंख्यक वर्ग द्वारा संचालित है। यह संदर्भित नजूल शीट क्रमांक कुल रकवा 8.710 एकड़ के कुछ भाग जो जबलपुर- सागर मुख्य मार्ग, राजीव गांधी कॉलोनी से लगी स्कूल सीमा के अंदर कुछ वर्ष पूर्व खेल गतिविधियों (टेबल टेनिस, जिम आदि) उद्देश्य के लिए स्कूल द्वारा निर्मित भवनों में ताले लगे हुए है और बिजली कनेक्शन बाहरी व्यक्तियों के नाम है, जिससे विद्यार्थी उन भवनों के उपयोग करने से वंचित है। अब चूंकि स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रभारी प्राचार्य पद पर नया प्रभार दिनांक 01 फरवरी 2023 को दिया लेकिन प्रभारी प्राचार्य को उक्त खेल उद्देश्य से बने कमरों एवं पुरानी विज्ञान लैब पर नवनिर्मित कमरों की कोई भी चाबियां नहीं दी गई जब खेल कमरों की चाबी पूर्व प्राचार्य रूबीना डेनियल से मांगी गई तो उन्होंने शिक्षको के समक्ष यह कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत संपत्ति है और उसकी तथा पुराने विज्ञान लैब की चाबियां नही दी गई। एक जानकारी के अनुसार स्कूल खेल मैदान भूमि पर और भी पट्टे अन्य लोगो के नाम से बने हो सकते है जिस कारण कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है। कलेक्टर को दिए आवेदन में यह निवेदन भी किया गया कि शाला एवं बच्चो के हित में कब्जा दिलाते हुए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही भी की जाए।
“अविलंब शासन- प्रशासन शाला एव बच्चों के हित में खेल कमरो का कब्जा दिलाये जिन- जिन लोगो ने शाला भूमि के पट्टे नियम बिरुद्ध तरीके से ले लिये है, उन्हें निरस्त किया जाये और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्य वाही की जाये और यह पुरखाओ का स्कूल दिन प्रति दिन उन्नति करता जाये, ईश्वर से यही प्रार्थना है।
अजय मसीह
प्राचार्य,मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला, दमोह
