देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी।।गैरतगंज में जिला स्तरीय हलचल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिलवानी के मुस्तकीम अहमद और विशु सेमीफाइनल मुकाबले में बेगमगंज से गोविंद और शाहिद को लगातार दो सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मुकाबला रायसेन के जोंटी और सचिन से हुआ जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक गेम जीता उसके बाद फाइनल गेम में सिलवानी ने जीत कर फाइनल मुकाबला जीत लिया

इस अवसर पर पुरस्कार वितरण नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघाई समाजसेवी मुजीब अंसारी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया सिलवानी टीम को प्रथम पुरस्कार ₹11001 और ट्राफी प्रदान की गई जबकि उपविजेता रायसेन को ₹5000 और ट्रॉफी प्रदान की गई सिलवानी की टीम को बैडमिंटन क्लब के विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक डॉ आर एस पटेल दीनानाथ श्रीवास्तव संजू बनारसी मोहम्मद तारिक राकेश राय टिंकू चौरसिया डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा और सभी सदस्यों ने बधाई दी