अहमदाबाद । उत्तराधिकार के मामले में अहमदाबाद कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने 3 हिंदू महिलाओं की दायर याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में दावा किया गया था,कि उनकी मां की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति के लाभ उन्हें भी दिए जाएं। जिन हिंदू महिलाओं ने अधिकार मांगा था, उनकी मां ने हिंदू पिता की मृत्यु के बाद एक मुस्लिम से शादी कर ली थी। मुस्लिम पति की मौत के बाद, वह महिला मुस्लिम पति के एवज में अनुकंपा नौकरी कर रही थी। मुस्लिम कानूनों के अनुसार हिंदू औलाद उसकी उत्तराधिकारी नहीं हो सकती हैं।
पति की मृत्यु के बाद रंजना नाम की महिला ने 2009 में मुस्लिम से शादी कर ली थी। उसके बाद मुस्लिम पति से उसे एक बेटा हुआ। महिला ने उसे अपना वारिस घोषित किया था। पहले पति से जन्मी बेटियों ने,अपनी मां की भविष्य निधि, ग्रेजुएटी, बीमा, अवकाश नकदीकरण इत्यादि के लाभ का अधिकार मांगा था। कोर्ट ने उनके दावे को खारिज कर दिया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.