Let’s travel together.

कृषि भूमि अवैध कालोनाइजरों के निशाने पर,  चला बुलडोजर,अवैध कालोनाइजरों पर प्रशासन हुआ सख्त

0 138

देवेंद्र तिवारी  सांची रायसेन

वैसे तो माना जाता है कि देश कृषि पर निर्भर है तथा किसानों द्वारा उगाई फसलों से ही लोगों का भरण पोषण होता है परन्तु काफी लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों ने अपने पांव पसार लिए हैं तथा खेतों की उपजाऊ भूमि कालोनाइजरों के निशाने पर आ गई है मनमाने दामों पर कालोनाइजरों द्वारा कृषि भूमि की खरीद फरोख्त कर जहां कृषि भूमि का नाम निशान मिटाने पर तुल चुके हैं वहीं कृषि भूमि को अनाप शनाप कमाई का जरिया बना डाला । अब इन कालोनाइजरों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । सलामतपुर चौराहे पर अवैध कटने वाली कालोनियों में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में क ई सालों से बाहर से आने वाले अंधी कमाई को ठिकाने लगाने के लिए क्षेत्र के भोले भाले किसानों की कृषि भूमि की खरीद फरोख्त करने पर तुले हुए हैं तथा कृषि भूमि का नामोनिशान मिटाने की कवायद में जुट गए हैं इस कृषि भूमि की खरीद फरोख्त कर अवैध कालोनियों का का चलन चल पड़ा है परन्तु इन अवैध कालोनाइजरों पर प्रशासन की नजर नहीं पहुंच पा रही है ऐसा नहीं है कि इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थलीय क्षेत्र कालोनाइजरों के चंगुल से अछूता रहा हो हालांकि नगर परिषद प्रशासन ने कुछ समय पूर्व नगरीय क्षेत्र में इन अवैध कालोनाइजरों पर लगाम कसनी शुरू कर दी थी तथा कुछ कालोनाइजरों पर पुलिस में प्रकरण में दर्ज करा दिए गए थे बावजूद इसके कालौनाइजरो पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दिया था लगातार कालोनाइजरों द्वारा क्षेत्र में पांव पसारते हुए कृषि भूमि का खत्म करने का मन बना लिया अब प्रशासन की नजर इन अवैध कालोनाइजरों पर पड़ना शुरू हो गई है इस कड़ी में आज सलामतपुर रायसेन तिराहे क्षेत्र में बड़े स्तर पर कालोनाइजरों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध कालोनियों के निर्माण चलाये जा रहे थे आज जिला प्रशासन ने अपना रवैया सख्त करते हुए इनपर लगाम लगाने का मन बना लिया ।

कालोनी स्थलों पर एसडीएम एल के खरे तथा तहसीलदार अजय पटेल एवं नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू सहित अनेक राजस्व अधिकारी तथा पुलिस बल ने अवैध कालोनियों की जांच पड़ताल की तथा इन पर कार्रवाई शुरू कर दी जिससे क्षेत्र में कालोनाइजरों के पांवों उखाड़े जा सके हालांकि शाम तक प्रशासन कालोनाइजरों पर कार्रवाई में जुटा हुआ था जिससे इस क्षेत्र को कालोनाइजरों के पंजे से मुक्त कराया जा सके । ऐसा भी नहीं है कि यह नगर भी कालोनाइजरों से अछूता रहा है इस स्थल पर भी किसी न किसी रूप में कालोनाइजरों के मंसूबे पूरे भी हो चुके हैं तथा कालोनाइजरों के खुलेआम दलाल भी सक्रिय बने रहते हैं परन्तु कहीं न कहीं इन कालोनाइजरों तक प्रशासन की नजर नहीं पहुंच पाई है अब प्रशासन की यह कार्रवाई कहां तक कालोनाइजरों पर लगाम लगाने में सफल हो सकेगी यह समय ही बताएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देर रात बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में घुसी स्कूटी आरक्षक की मौत,एसपी के स्टेनो गंभीर घायल, भोपाल रेफर     |     भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811