उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले विधानसभा में भी त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया था। त्रिपुरा में बड़ी संख्या में नाथ संप्रदाय के लोग रहते हैं और नाथ संप्रदाय में योगी आदित्यनाथ की बड़ी पैठ मानी जाती है। नाथ संप्रदाय का एक प्रमुख स्थान गोरखपुर भी है और सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पीठ के महंत हैं। इसके अलावा मथुरा से सांसद हेमा मालिनी बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवती को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के कई नेता त्रिपुरा में भाजपा की ओर से जनता के बीच ताल ठोकते नजर आएंगे।

इनमें पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत केंद्रीय मंत्री नीतीश प्रमाणिक सांसद लाकट चटर्जी दिलीप घोष शांतनु ठाकुर शामिल हैं। त्रिपुरा की सीमा पश्चिम बंगाल से लगती है और पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की भाषा और संस्कृति मिलती जलती है। इसलिए इन नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।