Let’s travel together.

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी होने से पहले जरूर कर लें ये काम

82

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी होने की संभावनाओं को देखते हुए भूलेखों के सत्यापन में भी तेजी आ गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना से बाहर किया जा सकता है.

पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके भेजी जाती है. 12वीं किस्त अक्टूबर 17 तारीख को भेजी गई थी. अब किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त का इंतजार है.

12वीं किस्त के दौरान कटे थे कई लोगों के नाम

13वीं किस्त जारी होने की संभावनाओं को देखते हुए भूलेखों के सत्यापन में भी तेजी आ गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना से बाहर किया जा सकता है. 12वीं किस्त के दौरान उत्तर प्रदेश से अकेले 21 लाख से अधिक लोगों का नाम काट दिया गया था. ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर नाम कटे थे. ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर अबतक दी गई सभी राशि वापस ली जा रही है. पैसे वापस नहीं करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है.

13वीं किस्त पाने के लिए जरूर करें ये काम

बिना ई-केवाईसी के किसानों को 13वीं किस्त नहीं मिलेगी. ऐसे में अगली किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया जरूर पूरा कर लें.वेबसाइट के अलावा आप सीएससी सेंटेर पर भी जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. ऐसा नहीं करने वाले किसानों को 13वीं किस्त से वंचित रखा जा सकता है.

किसान यहां कर सकते हैं संपर्क

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त को लेकर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811