Let’s travel together.

डॉ. शर्मा लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से हुए सम्मानित

0 119

होम्योपैथी के क्षेत्र में समर्पित जीवन एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मिला सम्मान

नितिन गुप्ता देवास

देवास नगर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. सुरेश शर्मा को होम्योपैथी के क्षेत्र में समर्पित जीवन एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ.शर्मा को रीवा में मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस सम्मान के लिए स्व. लालजी शर्मा की स्मृति में किरण सेवा संस्थान ने देशभर से सुयोग्य तथा सेवाभावी चिकित्सकों को चुना था। लगभग 21 राज्यों से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ देने वाले 72 चिकित्सकों के क्रम में मध्य प्रदेश से डॉ. शर्मा का चयन किया गया था।

अतिथियों ने डॉ शर्मा के समाज हित में किए जा रहे कार्यों और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र विधासभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक नागेन्द्र सिंह, आयुष विभाग के उप सचिव पंकज शर्मा, मप्र होम्योपैथी परिषद् की रजिस्ट्रार डॉ आयशा अली तथा कोलकाता के वैज्ञानिक एस. एन. बानिक एवं डॉ. सी.एल.यादव भी उपस्थित थे। इसी अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर में 520 रोगियों का परीक्षण आए हुए विशिष्ट चिकित्सकों द्वारा किया गया तथा औषधि वितरण किया गया। संचालन जी टीवी की एंकर प्रेरणा मिश्रा ने किया तथा आभार डॉ. अभय मिश्रा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811