Let’s travel together.

नेपाल विमान हादसे में मारे गए दो और भारतीयों के शवों की हुई पहचान

84

काठमांडू । नेपाल विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में दो और भारतीयों की पहचान कर ली गई है। नेपाल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मृतकों के स्वजनों को आश्वासन दिया कि सोमवार को चारों शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। नेपाली अधिकारियों ने 14 जनवरी को यति एयरलाइंस के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मारे गए लोगों के शवों को उनके परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू कर दिया है।बता दें कि विमान में 72 लोग सवार थे।

पोखरा में एक नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में 53 नेपाली यात्री, पांच भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।इनमें उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे सभी पांच भारतीयों की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा, 22 वर्षीय विशाल शर्मा, 27 वर्षीय अनिल कुमार राजभर, 35 वर्षीय सोनू जायसवाल और संजय जायसवाल के रूप में हुई है। त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हास्पिटल के चिकित्सकों ने सभी शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया है।

चिकित्सकों ने 12 शवों को छोड़कर बाकी की पहचान कर ली है। चिकित्सकों ने रविवार को दो और भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान की है।इससे पहले शनिवार को विशाल शर्मा के शव की शिनाख्त हुई थी। वहीं, शुक्रवार को संजय जायसवाल का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया, जो इसे भारत वापस ले गए। सिर्फ सोनू के शव की पहचान होनी बाकी है। सोनू के बड़े भाई विजय जायसवाल और सोनू के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल रविवार को शव लेने के लिए अस्पताल में इंतजार करते रहे। अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों में अनिल के पिता रामदरस राजभर, अभिषेक के छोटे भाई अभिनेश कुशवाहा और विशाल के छोटे भाई विश्वजीत शर्मा शामिल थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811