भोपाल। राजधानी में हनुमानगंज थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। उसने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से 60 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। बाद में युवती से संपर्क तोड़ लिया था। हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय प्रियंका उर्फ प्रिया साहू जैन कालोनी, करोंद में परिवार के साथ रहती है। वह घोड़ा नक्कास बाजार स्थित एक दवा की दुकान पर काम करती है। प्रिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि दुकान पर काम करने के दौरान आठ माह पहले उसका परिचय श्याम सिसोदिया नाम के युवक से हुआ था। श्याम ने उसे बताया कि उसकी कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। कुछ रुपये खर्च करने पर वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। उसकी बातों से प्रभावित होकर प्रिया ने एक अगस्त 2022 से सात नवंबर 2022 के बीच तीन बार में श्याम को 60 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद श्याम ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वह उसे नियुक्ति पत्र लाकर दे देगा। समय बीतता जा रहा था, लेकिन नौकरी के बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। इस वजह से प्रिया ने श्याम पर नौकरी के बारे में दबाव बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिनों तक तो श्याम आश्वासन देकर टालता रहा। इसके बाद उसने प्रिया से संपर्क करना ही बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने श्याम सिसोदिया के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.