Let’s travel together.
nagar parisad bareli

उज्‍जैन में पांच तस्‍कर गिरफ्तार, 45 ग्राम स्मैक बरामद

23

उज्जैन ।   महाकाल पुलिस ने रविवार तड़के करीब चार बजे नृसिंह घाट क्षेत्र से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों आरोपित नशेड़ियों को स्मैक सप्लाय करने के लिए जा रहे थे। बीते तीन दिनों में चिमनगंज, नीलगंगा और जीवाजीगंज पुलिस पांच तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। महाकाल पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि नृसिंह घाट पर दो युवक स्मैक सप्लाय करने के लिए आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से जावेद और फारूख दोनों निवासी बाड़ी मोहल्ला खईया को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि नृसिंह घाट व आसपास के क्षेत्र में दिनभर पुलिस की मौजूदगी रहती है, इसलिए दोनों तड़के स्मैक सप्लाय करने के लिए आए थे। हालांकि पुलिस को अब तक यह नहीं पता चला है कि दोनों आरोपित किससे स्मैक लेकर आए थे और किसे सप्लाय करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

महिला व किशोरी सहित पांच तस्कर हो चुके गिरफ्तार

बता दें कि गुरुवार रात को नीलगंगा पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सांवराखेड़ी से फरीदा बी निवासी दुर्गा कालोनी व मंदसौर जिले के सीताउम निवासी एक किशोरी को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद की थी।इसके अलावा जीवाजीगंज पुलिस ने वाल्मीकि धाम के समीप से जफर निवासी हाथी का टेकरा जीवाजीगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद की थी। वहीं चिमनगंज पुलिस ने बुधवार रात को कानीपुरा पुलिया से अशफाक खां निवासी चंद्र नगर आगर रोड तथा चेतन सांखला निवासी उर्दूपुरा को गिरफ्तार कर दोनों के पास से 30 ग्राम स्मैक जब्त की थी।

चिमनगंज पुलिस ने भी तीन स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार

चिमनगंज पुलिस ने रविवार दोपहर पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे स्मैक की डिलेवरी देने के लिए आए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ब्रिज के नीचे दबिश देकर विजय अहिरवार निवासी ग्राम झोंटा बडौद, शाजापुर, लक्की राठौर निवासी ढांचा भवन, गोपाल पांडे निवासी कृष्ण विहार कालोनी को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 ग्राम स्मैक बरामद की है। तीनों बदमाश किसी को स्मैक की डिलेवरी देने के लिए आए थे। इससे पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811