Let’s travel together.

चिराग पासवान ने CM नीतीश को दी चुनौती, कहा- आप में हिम्मत है तो रामचरितमानस को बैन करके दिखाएं

69

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को दिल्ली से वापिस पटना लौटे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने सीएम नीतीश पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं चुनौती देता हूं। अगर आप में हिम्मत है तो आप श्री रामचरितमानस को बैन करके दिखाएं अगर आप सही में रामचरितमानस खराब मानते हैं तो आप बैंन करके दिखाइए।

“शिक्षा मंत्री का बयान अशोभनीय निंदनीय”
राम चरित मानस पर विवाद को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जो यह बयान शिक्षा मंत्री के द्वारा दिया गया है। इससे ज्यादा अशोभनीय निंदनीय और कोई बात नहीं हो सकती। एक प्रदेश के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी है। देश को एकजुट रखने का काम करें। उनकी यह जिम्मेदारी छात्रों में एकता का भाव देखें, लेकिन प्रदेश के शिक्षा मंत्री जी बंटवारे की राजनीति करने लगे है। ऐसे में प्रदेश के हालात क्या होंगे ? शिक्षा मंत्री उन्हीं नेताओं से सीख रहे हैं, जो प्रदेश का बटवारा करके राजनीति में बने रहे हैं। चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा दलित, महादलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा करके हिंदू-मुस्लिम करते रहे हैं। उन्होंने  कहा कि मैं चुनौती देता हूं। अगर आप में हिम्मत है तो आप श्री रामचरितमानस को बैन करके दिखाएं अगर आप सही में रामचरितमानस खराब मानते हैं तो आप बैंन करके दिखाइए। आपके बोलने से कुछ नहीं होने वाला है, लेकिन अब हिम्मत नहीं है और आप करेंगे नहीं।

“नीतीश समाधान करने के बजाय और बढ़ाने का काम करते है”
चिराग ने कहा कि बक्सर को लेकर मुख्यमंत्री ने इसका समाधान कुछ नहीं निकाला। नीतीश कुमार एक तरफ समाधान यात्रा निकालते हैं। दूसरी ओर समाधान करने के बजाय और बढ़ाने का काम करते है। जिस मुख्यमंत्री के पास समाधान के बदले सिर्फ लाठी ही सहारा है, चाहे वह शिक्षा हो या छात्र। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि क्यों नहीं शिक्षा मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त किया तत्काल प्रभाव से। इस तरीके से जान भी देंगे और कैबिनेट में भी बने रहेंगे। अपनी जेड सिक्योरिटी को लेकर कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने हमारी रक्षा की, जिसको लेकर हमें सुरक्षा मुहैया करवाया गया। इसको लेकर दिल से धन्यवाद देते हैं। मैं जनता के बीच रहने वालों में से हूं। लोगों के बीच जाकर लोगों से संवाद करने का मेरा कार्यक्रम रहा है और इस कार्यक्रम में लोगों का जनसैलाब भी हुआ है। लेकिन इस तरीके का खतरा हुआ है, जिसको लेकर मुझे अंदाजा नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811