Let’s travel together.

राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के साथ रचाई शादी 

96

हिंदी सिनेमा जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है. राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की कोर्ट मैरिज की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वायरल फोटोज में राखी सावंत कोर्ट मैरिज के कागजों पर साइन करती हुई दिख रही हैं और उनके बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी उनकी बगल में बैठे हैं.

राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के साथ रचाई शादी 

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल फोटोज में राखी सावंत व्हाइट और पिंक कलर का शरारा पहने हुए दिख रही हैं. राखी ने माथे पर चुनरी ओढ़ी है. वहीं आदिल सिंपल लुक ब्लैक शर्ट और डेनिम्स में दिखाई दे रहे हैं.

राखी सावंत  की शादी की तीन तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. एक फोटो में राखी और आदिल गले में वरमाला पहने हाथ में शादी का सर्टिफिकेट पकड़े खड़े हैं. दूसरी तस्वीर में शादी के कागजों पर राखी सावंत साइन कर रही हैं और आदिल उनके साथ बैठे हैं. वहीं तीसरी फोटो राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी का सर्टिफिकेट है.

राखी ने दूसरी बार की शादी 

बता दें, राखी सांवत ने दूसरी बाद शादी रचाई है. राखी सावंत ने इससे पहले रितेश नाम के शख्स से शादी की थी. राखी लंबे समय तक रितेश के नाम का सिंदूर लगाकर घूमा करती थीं फिर ड्रामा क्वीन ने बिग बॉस 15 में रितेश का चेहरा दिखाया था. राखी सावंत ने शो से निकलने के बाद बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके पति पहले से शादीशुदा हैं इसलिए उनकी शादी मान्य नहीं है और फिर राखी ने रितेश से सभी रिश्ते तोड़ दिए थे. रितेश के बाद से राखी सावंत आदिल को डेट कर रही हैं और अब वायरल तस्वीरों से साफ हो गया है कि दोनों ने शादी भी कर ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811