तहसीलदार निकिता तिवारी हुई शामिल
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
बर्ष 2023 के आरम्भ सेही समूचे भारत को शीतलहर ने अपने आगोश मे जकड़ रखा है, हाडमांस को कपकपाने वाली शीत लहर मे अलाव भी काम नही कर पा रहै है।

14जनवरी को मकर संक्रान्ति का त्योहार हे ।
इस कडकडाती ठंड मे हजारो श्रध्दालु मां नर्मदा के तट पर स्नान करने दूरदराज के इलाको से आते है,इसी पावन पर्व पर अपनी मन्नत पूरी करने पतितपावनी मां नर्मदा मे अथाह आस्था लेकर सैकड़ो भक्त सैकड़ो किलो मीटर से सरे /पिंड/ जमीन पर लेट कर तट पर जाकर डुवकी लगाते है।इस कडकड़ाती ठंड मे धार्मिक आस्था से अविभूत सामाजिक संस्थाये मदद के लिये भज,पानी,आदि की व्यवस्था करती है ।
इसी आस्था के सम्मान मे अखिलभारतीय ब्राम्हण महासभा एंवं युवा ब्रा.महा परिषद की महिला इकाई की रत्नमणि कथावाचक,अध्यक्ष रितु शर्मा,उपा.सविता तिन्गुरिया,चांदनी शर्मा,ममता उपाध्याय,क्षमा शर्मा,उर्मिला त्रिपाठी,अनिता ,शर्मा,यामिनी गौतम,अर्चना शर्मा,मंजू शर्मा आदि के द्वारा गरम कंवल वितरित किये गये।इस पुनीत अवसर पर गणमान्य एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।