Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सलामतपुर में भाजपा अजा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

0 206

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के अजा.मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे के सलामतपुर आगमन पर नव नियुक्त भाजपा अजा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण मालवीय एवं नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य हरीश मालवीया के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों द्वारा फूल मालाओं एवं ढोल ताशों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।सूरज दोहरे ने सभी को इस भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद प्रकट कर कहा कि हम सबको एक साथ पार्टी एवं संगठन के लिए सदैव कार्य कर जनता की सेवा करना है।वहीं हरीश मालवीया द्वारा सूरज दोहरे के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सूरज दोहरे एवं नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रवण मालवीय का हार फूल मालाओं से स्वागत कर सभी सहयोगियों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं में जान डालते हुए कहा कि हम सब कन्धे से कंधा मिलाकर जी जान से भाजपा एवं संगठन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। एवं सत्य पथ पर चलते हुए जनसेवा की सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।

स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रवण मालवीय, विजय लोहट, राकेश शर्मा, कन्हैया लाल, जीवन सिंह, कोमल वंशकार, राधेश्याम वंशकार, दिलीप मालवीय, हेमराज अहिरवार, इदरीश खान, समद पठान, आशिक़ पठान, कमलेश कुशवाह, जीवन सिंह, हरगोविंद, फूल सिंह यादव, संतोष वंशकार, मन्नू लाल कुशवाह, संतीश ठाकुर, सूनील वंशकार, शेखर वंशकार, रंजीत इमने, अभिजीत इमने, राहुल अहिरवार, मनोज अहिरवार, सूरज कोरी, अमन चिड़ार, अभिजीत इमने, अभिषेक चिड़ार,अनिकेत राय, मुकुल पासी, पिंटू वंशकार,हर्ष लोहट, शुभम अहिरवार, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर के वरिष्ठ जन एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811