सिलवानी/रायसेन। सोमवार को रियायती दर पर बांस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर वनमंत्री के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के पान उत्पादक किसानों को रियायती दर पर बांस प्रदाय किये जाते है। परंतु पिछले दो वर्षों से वनविभाग द्वारा बांस उपलब्ध नहीं कराये जा रहे है। जबकि दो वर्ष से कोरोना महामारी में व्यवसाय चौपट हो गये है। देवरी पान में बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोग पान का उत्पादन कार्य में लगे हुये है। पान बरेजों के निर्माण के लिये प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार द्वारा रियायती दर बांस उपलब्ध कराये जाते थे। देवरी के पान उत्पादक किसानों को एक ट्रक बांस रियायती दर पर प्रदाय करने की मांग को प्रदेश के वनमंत्री विजय शाह के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपकर बांस उपलब्ध कराने की मांग की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post