Let’s travel together.

चार वर्ष की अबोध बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

0 96

रायसेन। न्यायालय श्रीमान् द्वितीय अपर सत्र न्यायालय श्रीमान कृपाशंकर शाक्य द्वारा बेगमगंज के अपराध क्रमांक 152/2022, विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 18/2022, धारा 376AB भादवि एवं 5(एम)/6 पॉक्सो एक्ट भादवि में निर्णय पारित करते हुये आरोपी नीलेश पिता मुन्ना लाल आदिवासी उम्र 24 वर्ष निवासी पडरियागंज थाना गैरतगंज को धारा 376AB भादवि के अंतर्गत दोषी पाते हुये 20 वर्ष के कठोर कारावास से एवं 5000 रूपये अर्थदंड से दण्डित किया।

उक्त प्रकरण गंभीर होकर शासन द्वारा निर्धारित चिन्हित एवं सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी का रहा है।इस प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एजीपी बद्री विशाल गुप्ताा एवं एडीपीओ श्री माधव सिंह गौड़ द्वारा की गई ।

घटना अनुसार फरियादिया ने अपने पति, पीडिता पुत्री उम्र 04 साल के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मै गृहिणी हूं मेरे पति खेती किसानी करते है। दिनांक 18.04.2022 दिन सोमवार दोपहर लगभग 02.00 बजे की बात है मै घर मे ही थी मेरे पति बाहर गये थे।मेरी पुत्री पडोसी आरोपी नीलेश आदिवासी के घर खेलने गयी थी वापस आकर फरियादिया की पुत्री ने उसे बताया कि नीलेश के कमरे मैगा ने के बाक्स रखे थे गाना बज रहा था उसी दौरान नीलेश ने उसे छूकर उसके साथ गलत काम किया। जिस पर वह चिल्लााई तथा जिसकी बात उसने अपनी दीदी को बता दी जिस पर पीडिता अपनी दीदी के साथ घर आई और उसे सारी बात बताई जिस पर फरियादिया द्वारा पति के साथ आकर थाना गैरतगंज में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर आज दिनांक को माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को धारा 376एबी भादवि में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 रू अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारीजिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811