गांव की बेटी मेधावी एसटीएससी ओबीसी आदि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है इनके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन भी करना होते हैं वर्तमान सत्र के लिए 20 जनवरी तक एमपीटास पोर्टल पर जानकारी देना है समय पर छात्रों को छात्रवृत्ति मिले इसके लिए सभी जानकारी को विधिवत प्रारूप में भरने के लिए यूनिवर्सिटी ने कालेजों को आगा कर दिया है  पिछले शैक्षणिक सत्र में 40 फीसदी छात्रों को छात्रवृत्ति का इंतजार अभी भी बना हुआ है उच्य शिक्षा विभाग के अधिकारी की माने तो सरकार का खजाना खाली होने के कारण गत वर्ष छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई वहीं इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने के कारण मार्च के पहले छात्रवृत्ति की राशि पहुंचने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।