Let’s travel together.

साल के अंतिम दिनों में जश्न मनाने साँची में उमड़ रहा जनसैलाब

0 122

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर लोगों की ज़श्न मनाने की होड़ लगना शुरू हो गई है तथा साल के अंतिम दिनों में जनसैलाब उमडने लगा है यहां तक कि लोगों को नियंत्रित करने पुरातत्व विभाग को मशक्कत करनी पड़ रही है साथ ही आम का स्त्रोत भी बढ़ गया है ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर पुरातत्व विभाग अंतर्गत आने वाले ढाई हजार साल पुरानी पुरा संपदा से रूबरू होने तथा साल के अंतिम दिनों में वर्ष 2022 को विदा करने एवं वर्ष 2023 की ज़श्न मनाते हुए अगवानी करने के लिए स्तूप परिसर में जनसैलाब उमड़ रहा है बौद्ध मंदिर में भी भीड़ भगवान बुद्ध के दर्शन करने उमड़ रही रही है बावजूद इसके स्तूप पहुंच मार्ग में जाम के हालात बन रहे हैं वाहनों की धमाचौकड़ी लगी हुई है स्तूप मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है।

इतना ही नहीं प्रमुख स्तूपों के दर्शनार्थ तथा जश्न मनाने पहुंचने वाले पर्यटकों को अपने वाहनों को खड़ा करने मशक्कत करनी पड़ रही है तथा स्तूप परिसर में निर्मित पार्किंग स्थल में पांव रखने की जगह नहीं होने से वाहनों की कतार सड़कों पर लगी हुई है जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना गया है जबकि यहां पहुंचने वाली बसों को पहाड़ी के नीचे ही पार्किंग कराई जा रही है हालांकि इस परिसर की सूखी घास में भी जान फुंक गई है तथा परिसर ने हरीभरी घास की चादर बिछा दी है बीच में कुछ दिन हरी भरी घास पूरी तरह उजड़ गई थी अब पुनः गार्डन प्रभारी उमेश शर्मा के कार्यभार संभालते ही परिसर हराभरा होना शुरू हो गया है जिससे परिसर में सुंदरता दिखाई देने लगी है वहीं भीड़ को नियंत्रित करने स्तूप मुख्य द्वार पर एस आई एस के जवानों के साथ ही पुरातत्व विभाग के कर्मचारी डटे हुए हैं परिसर के अंदर लोगों पर कड़ी निगरानी स्वयं सांची पुरातत्व विभाग के सहायक सर्वेक्षण अधिकारी संदीप मेहतो कमान सम्हाले हुए हैं तथा परिसर के भीतर कोई बगैर टिकट दाखिल न हो पर्यटकों के टिकटों की जांच भी स्वयं श्री मेहतो कर रहे हैं साथ ही प्रमुख इमारतों की सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं तथा स्थानीय पुलिस ने भी व्यवस्था की कमान सम्हाले ली है वाहनों को नीचे ही खड़ा करने की मशक्कत करना पड रही है तथा सड़कों से वाहनों को हटाने पुलिस भी मशक्कत कर रही है ।साल की विदाई तथा नये साल की अगुवाई करने लगातार लोग जश्न मनाने में जुटे हुए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811