Let’s travel together.

पुलिस ने किया हलाली डैम का भ्रमण,पर्यटकों को दी मास्क लगाने की हिदायत

0 160

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

जिले में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा रोको टोको अभियान भी चलाया जा रहा है और लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश भी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को हलाली डैम पर दीवानगंज पुलिस द्वारा भ्रमण किया गया। हलाली डैम पर पिकनिक मनाने आए लोगों को पुलिस द्वारा मास्क लगाने की हिदायत दी गई। वहीं चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। एवं समझाइश दी की कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अभी समझाईश दे रहे हैं अगर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि हलाली डैम पर वैसे तो 12 महीने ही पर्यटकों की भीड़ रहती है। मगर रविवार को यहां दूर दूर से लोग आते हैं। ये लोग भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन व शमशाबाद से आते हैं। और अपनी छुट्टी के दिन हलाली डैम हरियाली के बीच में समय बिताते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दीवानगंज पुलिस द्वारा हलाली डैम पर पहुंचकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की लोगों को समझाइश देने व गहरे पानी में ना जाने की हिदायत दी गई। इस दौरान चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे, आरक्षक आशीष शर्मा, आरक्षक राजू चौहान, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल यादव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811