Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नगरपालिका अध्यक्ष ने किया20 लाख से बनने बाली सड़क का भूमि पूजन

0 105

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा सड़क निर्माण के भूमि पूजन करने के बाद कार्य देखने भी आउंगा विकास कार्यों में समय के साथ-साथ गुणवत्ता का भी ध्यान जरूरी

अनुराग शर्मा सीहोर

शहर के वार्ड क्रमांक 32 में करीब 20 लाख से होने वाले सड़क का भूमि पूजन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर मौजूद ठेकेदार और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तेज गति से कार्य करें ताकि विकास कार्य धरातल पर दिखाई दें। इसके अलावा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता के बारे में भी विशेष ध्यान दिया जाए। मैं यहां पर भूमि पूजन करने के बाद सात दिन बाद इस कार्य का निरीक्षण करने भी आउंगा जब तक कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा होना चाहिए। विकास कार्यों में समय के साथ-साथ गुणवत्ता का भी ध्यान जरूरी
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 20 लागत से वार्ड क्रमांक 32 के अंतर्गत आने वाले स्वामी नारायण मंदिर सड़क का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर का जमकर स्वागत किया। भूमि पूजन करने के पश्चात नपाध्यक्ष श्री राठौर शहर में विकास बिना भेदभाव के किया जा रहा है। शहर के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। भूमि पूजन के दौरान आजम नेता, संतोष शाक्य, मुकेश मेवाड़ा, नरेन्द्र राजपूत, सपना मालवीय, लोकेन्द्र मेवाड़ा, भूपेन्द्र सिंह आदि यहां पर क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811