–सलामतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ कार्यक्रम
-बालिकाओं को दी गई थी 60 दिन की सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग
सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड एवं समर्थ संस्था द्वारा महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का संचालन किया जा रहा है।जिसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलामतपुर में महिलाओं बालिकाओं को 60 दिवसीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनिग दी गई थी।उन्हे परियोजना के द्वारा ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह पटेल, साधना भारती पर्यवेक्षक एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लॉक सांची, सलामतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या सरोजनी चौहान, आरती वर्मा, समस्त स्टाफ, समर्थ संस्था की कार्यकारी निदेशक मंजू शर्मा, परियोजना समन्वयक हेमंत भारद्वाज, परियोजना सहायक सरोज कुशवाह, सेल्फ डिफेंस ट्रेनर काजल ठाकुर,आरती अहिरवार एवं लगभग दो सौ बालिकाएं, महिलाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्राप्त महिलाओं और लड़कियों ने प्रदर्शन भी किया।अतिथियों द्वारा ट्रैक सूट का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया गया।