Let’s travel together.

चोरों को चाय पीना पड़ा मंहगा,अब पी रहे हैं पुुलिस की चाय

0 276

अनुराग शर्मा सीहोर

थाना कोतवाली सीहोर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकडा है जो बंद घरो में ताला तोडकर अंदर घुसते थे और चाय बनाकर पीने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे ।
बीते पखवाडे में चाणक्यपुरी क्षेत्र के कुछ बंद पडे सूने मकानो में चोरी की वारदाते होने के बाद इन चोरियों का पता लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की एक टीम टीआई नलिन बुधौलिया के नेतृत्व में गठित की गई ।पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के आस पास के तथा चोरो के भागने के संभावित सभी रास्ते के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये जिसके आधार पर तकनीकी सहायता से जानकारी मिली कि इन घटनाओं में शामिल चोरो का ठिकाना भोपाल में रेल्वे स्टेशन के पास कहीं हैं जहाँ सादे कपडो में पुलिस टीम के द्वारा लगातार निगाह रखने के बाद भोपाल मुख्य रेल्वे स्टेशन के पास छोला रोड फुटा मकबरा से किट्टू उर्फ तरुण मालवीय उम्र 19 साल, उमेश अहिरवार उम्र 19 साल, संजय वाल्मिकी उम्र 19 साल तथा लक्ष्मण मालवीय उम्र 35 साल को पकडकर उनके पूछताछ की गई जिन्होनें दिसंबर के पहले हफ्ते में सीहोर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में चोरी की वारदाते करना कुबूल किया हैं । पुलिस ने इनके पास चोरी किये गये जेवर, मोबाईल तथा कैमरा जप्त किया हैं जिनकी कीमत लाखो में हैं ये शातिर चोर भोपाल में रहकर भोपाल तथा उसके आस पास के जिलो में चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे । इनने सीहोर के अलावा भोपाल, विदिशा तथा रायसेन जिलो में भी चोरी की कई वारदाते करना बताया हैं जहाँ चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं । ये चोर रात में रिहायशी इलाको में घूमते हैं और ताला लगे हुए सूने घरो को अपना निशाना बनाते हैं । मकान का ताला एक लोहे के रॉड में कपडा लपेटकर तोडते हैं जिससे आस पडोस में रहने वालो को आवाज न आये और घर में अंदर जाने के बाद पहले वहीं पर चाय बनाकर पीते हैं और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा इन चोरियों का पता लगाने शामिल टीम के उनि राजेश यादव, प्रआर. 184 देवेन्द्र चौहान, प्रआर. 729 महेन्द्र मेवाडा, आर. 347 विक्रम रघूवंशी, आर. 736 नेपाल, मआर. 806 अभिलाषा व आर चालक 168 विष्णु भगवान को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811