Let’s travel together.

पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने पर जैन समाज में रोष

0 136

महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

झारखंड राज्य में स्थित जैन समाज के पवित्र स्थल सम्मेद शिखरजी को सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित कर दिया इस सरकार की घोषणा से नगर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता दिखाई दे रहा है तथा समाज में रोष व्याप्त हो गया है इसी को लेकर जैन समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य में स्थित गिरीडीह जिले में जैन समाज का पवित्र प्राचीन तीर्थ स्थल को सरकार ने पर्यटक स्थल बनाए जाने की घोषणा कर दी है जिससे नगर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है एवं प्राचीन पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल घोषित करने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए जैन समाज सहित अनेक संगठनों ने कड़ी निंदा की है एवं प्राचीन पवित्र तीर्थ स्थल की पवित्रता में विध्न डालने का काम किया है । इसका विरोध करते हुए जैन समाज सहित अनेक संगठनों ने विरोध स्वरूप नगर में श्री सकल दिगम्बर जैन समाज सांची के तत्वावधान में मौन रैली निकाल कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सांची को सौंपा ।

ज्ञापन में मांग की गई है कि झारखंड राज्य में स्थित सम्मेद शिखर जी एक प्राचीन जैन तीर्थ स्थल है यहां 24 से 20 तीर्थ करो का निर्वाड स्थल होने के पश्चात करोड़ों मुनियों की तप भूमि है तथा जैन समाज का पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है यहां देश विदेश को लाखों करोड़ों जैन धर्मावलंबी दर्शन करने पहुंचते हैं यह समाज का आस्था का केंद्र बना हुआ है इस तीर्थ स्थल को झारखंड सरकार ने पर्यटक स्थल घोषित किया है जिसका जैन समाज विरोथ करता है इस स्थल के पर्यटक स्थल घोषित होने पर इसकी पवित्रता नष्ट हो जायेगी तथा यह स्थल मांस मदिरा के साथ ही अनेतिक गतिविधियों का केंद्र बन जायेगा तथा इस धार्मिक स्थल की पवित्रता पर सीधा कुठाराघात होगा । इससे समाज में रोष व्याप्त हो गया है जैन समाज के पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल बनाए जाने के झारखंड सरकार के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इसे पवित्र तीर्थ स्थल की पवित्रता बरकरार रखी जाये तथा इस स्थल को पवित्र तीर्थ स्थल की ही मान्यता प्रदान की जाये यदि यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है तो समाज को उग्र प्रदर्शन आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा । ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित सुनील जैन ऋषभकुमार जैन राजमल जैन प्रेम नारायण जैन गोपाल जैन धर्मेंद्र जैन गौरीशंकर जैन निर्मला जैन पार्षद , चंद्र लेखा जैन राजेन्द्र जैन श्रीमती रचना नीलू जैन मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के तथा अन्य समाज के लोग शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811