सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर क्षेत्र में ज़ोरों से अभियान चला रखा है। और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज़ी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर थाना अंतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान खोहा गांव से एक शराब तस्कर महिला को अवैध रूप से शराब बेचते हुए धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सलामतपुर थाना क्षेत्र के खोहा गांव में अवैध रूप से शराब बेच रही महिला संपत बाई पत्नी श्यामलाल संपत पिता को घर के पास से 46 देशी क्वार्टर कीमत 4600 रुपये के साथ गिरफ्तार कर 34 आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। उक्त कार्रवाई में सलामतपुर थाना प्रभारी जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक साजिद खान, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र वर्मा आरक्षक शशांक दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।