Let’s travel together.

खबर का असर ::शासन ने ली एक करोड़ रुपए लागत की स्कूल बिल्डिंग की सुध

0 98

– बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को थे मजबूर, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उदघाटन
-एमपी टुडे ने बच्चों की समस्याओं को लेकर 1 अक्टूबर को प्रकाशित की थी खबर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

एक बार फिर एमपी टुडे की खबर पर शासन प्रशासन ने उद्घाटन के इंतज़ार में शोपीस बने 1 करोड़ रुपए लागत के शासकीय स्कूल की सुध ली है। बुधवार को मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सांची जनपद के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाईस्कूल सेमरा की नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन कर दिया है।

गौरतलब है कि सांची जनपद के सेमरा गांव में 1 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल की बिल्डिंग तो कई महीने पहले बन गई थी। मगर वह सिर्फ शोपीस बनकर रह गई थी। बच्चे पीपल के पेड़ की छांव में पढ़ने को मजबूर थे। दरअसल ग्राम पंचायत सेमरा गांव में शासकीय हाईस्कूल की पुरानी बिल्डिंग में जगह कम पड़ती थी। और बारिश के समय में स्कूल में पानी भर जाता था। इस समस्या को लेकर एक करोड़ रुपए लागत की सर्व सुविधा युक्त बिल्डिंग मंजूर हुई और बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। मगर 1 करोड़ लागत रुपए की स्कूल की बिल्डिंग अपने उद्घाटन के इंतजार में अपेक्षा का शिकार हो रही थी। वहीं चौथी एवं पांचवी क्लास के बच्चे बाहर पीपल के पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर थे। क्योंकि पुराने स्कूल की बिल्डिंग में विगत दिनों हुई बारिश से पानी भर गया था। जहां कीचड़ भरी हुई थी।और स्कूल में सिणन भी थी। गांव के ज़िम्मेदारों ने बताया था कि कई दिन से अधिकारी आजकल आजकल कहकर बिल्डिंग का उद्घाटन टाल रहे हैं। जिससे हमारे गांव के बच्चों को मजबूरन पेड़ के नीचे पढ़ाई करना पड़ रही है। इसी समस्या को लेकर एमपी टुडे वेबसाइट ने 1 अक्टूबर को एक करोड़ की स्कूल बिल्डिंग शोपीस, बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर शीर्षक के साथ अपने वेबसाइट में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिस पर शासन प्रशासन ने सुध लेते हुए बुधवार को शासकीय स्कूल भवन का उद्घाटन कर दिया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने एमपी टुडे वेबसाइट का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811