Let’s travel together.

नगर गौरव दिवस पर पौधरोपण, रैली,चित्रकला आदि का भी किया गया आयोजन, प्रतिभागियो को किया गया सम्मानित

0 169

प्रथम नगर परिषद अध्यक्ष का सीएमओ ने किया सम्मान,
नगर परिषद कार्यालय में किया गया आयोजन

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी नगर की विरासत को सहेजने व विकास के कामों से नगर के लोगो को अवगत कराने के लिए नगर परिषद के द्वारा नप परिसर में नगर गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर रैली, चित्रकला, पौधरोपण,रंगोली आदि कार्यक्रम भी संपन्न किए गए।


कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, प्रथम नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर संजय मस्ताना पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन पार्षद प्रदीप कुशवाहा आदि ने संबोघित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में नगर में बीते सालो में हुए विकास कार्यो का स्मरण करते हुए नगर की विरासत के साथ ही आत्म गौरव के भाव, विकास हेतु स्थानीय इतिहास, शहरी अधो संरचना, पर्यावरण, विकास अवश्यकताओं, नगर के सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत, नगर के विकास में नागरिकों की भागीदारी नागरिक सुविधा स्वच्छता नागरिकों में सदभाव सहजता परस्पर सहयोग की भावना को लेकर अपने विचारो को उपस्थितो के समक्ष सिलेवार रखा। नगर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं देश की आजादी के आंदोलन में सहयोग करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को भी याद किया ।


चित्रकला, शतरंज, पौधरोपण का भी किया आयोजन

कार्यक्रम के दौरान परिसर में अतिथियो के द्वारा फूलदार पौधो का रोपण भी किया गया।यहां पर चित्रकला में सलोनी कुशवाहा, डिसी नामदेव, देव साहू,आयुषी गौर शतरंज में अदिती गौस्वामी, वेदांती शर्मा,
मुस्कान यादव, वैषना विष्वकर्मा, रंगोली में ज्योति सेन, तनु चौरसिया,सिद्वि नामदेव तथा श्रैया चौरसिया के द्वारा सहभगिता की जाकर कला का बेहतर प्रदर्शन किया गया।

चित्रकला,रंगोली व शतरंज में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियो को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नप कर्मचारी देवेंद्र रघुवंशी ने किया। जवकि आभार माना सीएमओ सुनील कुमार जैन ने । प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां पर अतिथियो का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।
निकाली गई रैली-
इस मौके पर नगर में एक रैली भी निकाली गई। जो कि कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बजरंग चौराहा पहुचीं। यहां से रैली वापस प्रारंभिक स्थल नगर परिषद कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गई।रैली में शामिल बड़ी संख्या में पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, स्कूली छात्राए, नप कर्मचारी आदि शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811