रामभरोसे विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
नगर पालिका मंडीदीप अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल एंव पूर्व अध्यक्ष व पार्षद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उषा विपिन भार्गव ने किया विकास खंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप का शुभारंभ एथलेटिक्स, वालीवाल , फुटबॉल, खो- खो कबड्डी एंव कुश्ती खेल के खेले जा रहे मुक़ाबले
प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं । खेल विभाग ज़िले में निरंतर खेलों का आयोजन कर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर प्रदान कर रहा है , खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है ।मुख्यमंत्री कप का आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मददगार होगा ।यह उद्बबोधन श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कप का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये ।

मुख्यमंत्री कप में 18 वर्ष से कम आयु के बालक- बालिका एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीवाल , खो-खो , कबड्डी एंव कुश्ती खेल में लगभग 500 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे है । एथलेटिक्स, वालीवाल , फुटबॉल के मुक़ाबले शासकीय खेल मैदान, खो खो ग्रेफ़ाइड स्कूल मैदान , कबड्डी, शा. प्राथमिक विद्यालय मैदान व कुश्ती सामुदायिक भवन पिपलेशवर महादेव में खेले जा रहे है ।
इस अवसर पर सोनल दीक्षित, राम निवास पाल , अतुल भार्गव, शुभम खटीक, सलमान अली, नफ़ीस अहमद, आलोक भार्गव, रिज़वान अली , दिनेश दाँगी, नरेंद्र सेन, मनीष मालवीय, आयोजन प्रमुख प्रहलाद राठौर एंव ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी उपस्थिति रहे ।