Let’s travel together.

खबर का असर::स्वास्थ्य मंत्री ने किया आमखेड़ा स्टेडियम का निरीक्षण, मैदान को समतल करने के दिए निर्देश

0 231

80लाख रुपए की लागत से 5 साल पहले हुआ था आमखेड़ा स्टेडियम का अधूरा निर्माण
-24घंटे डला रहता है ताला, अभ्यास के लिए स्थानीय खिलाड़ी परेशान

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

आखिरकार एमपी टुडे वेबसाइट में खबर लगने के बाद शासन प्रशासन ने 80 लाख रुपए लागत के वीरान और मवेशियों की चारागाह बने हुए आमखेड़ा स्टेडियम की सुध ली है। शनिवार को मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के ग्राम आमखेड़ा स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कलेक्टर अरविंद दुबे सहित संबंधित अधिकारियों को ग्रामीण खेल मैदान को समतल करने तथा साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि खिलाड़ी यहां अभ्यास कर सकें तथा खेल गतिविधियों का आयोजन हो सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि आमखेड़ा स्टेडियम का पांच वर्ष पहले 80 लाख रुपए की लागत से अधूरा निर्माण किया गया था। लेकिन स्टेडियम में खिलाड़ी तो अभ्यास नही कर पाए ये मवेशियों की चारागाह ज़रूर बन गया है। क्योंकि यहां पर सिर्फ बाउंड्रीवाल और गेट के अलावा कोई निर्माण कार्य नही किया गया। और तो और स्टेडियम को समतल भी नही किया गया था। इसी समस्या को एमपी टुडे वेबसाइट ने अपने पोर्टल में 19 सितंबर को प्रमुखता के साथ 80 लाख रुपए लागत का आमखेड़ा स्टेडियम बना मवेशियों की चारागाह, सफेद हाथी साबित हो रहा निर्माण कार्य शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया था। खबर लगने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने शनिवार 26 नवंबर को इस स्टेडियम की सुध लेते हुए इसे समतल और साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811