रायसेन।प्रदेश में नशीले पदार्थो, शराब एवं तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2022 से निरंतर नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति पर आधारित संचालित गतिविधियों के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा अशासकीय संस्थाओं के सहयोग से 26 नवम्बर को सांची में प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 08.30 बजे के मध्य नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की गई है। यह मैराथन दौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांची से प्रारंभ होकर ग्राम कांचीकानाखेड़ा से वापस होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांची पर समाप्त होगी। इस मैराथन में लगभग 200 प्रतिभागी भाग लेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।