Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने शास. उ.मा.विद्यालय गढ़ी में लैब तथा अतिरिक्त कक्षों का किया लोकार्पण

0 96

रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के गढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित एक फिजिक्स लैब, एक केमेस्ट्री लैब, एक बायोलॉजी लैब एवं दो अतिरिक्त क्लास रूमों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। बच्चे देश का भविष्य हैं। आगे चलकर यही देश-प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेंगे। बच्चों को  बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, उनका सर्वांगीण विकास हो। इसके लिए स्कूलों में सभी आवश्यक संसाधन, व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में शिक्षा का स्तर और अधिक गुणवत्तायुक्त तथा आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रदेश में सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक तरीकों से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

प्रथम चरण में गैरतगंज के साथ ही रायसेन और औबेदुल्लागंज में भी लगभग 38-38 करोड़ रू की लागत से सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली पढ़ाई से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किए जा रहे हैं।

विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बच्चों को शासकीय स्कूलों में बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लैब तथा अतिरिक्त कक्षों में पहुंचकर जायजा भी लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811