Let’s travel together.

जिला जेल पठारी में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत,उठे कई सबाल

0 343

विजयसिंह राठौर रायसेन

रायसेन जिला जेल पठारी में एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीते रोज ही आबकारी के मामले में बाड़ी अमरावद निवासी राहुल को जेल लाया गया था ।जेल में आरोपी चक्कर आने से गिर गया था ।


परिजनों का आरोप है कि राहुल को सही समय पर इलाज़ नही मिला इस कारण उसकी मौत हुई है।
इस मामले में जेल प्रबंधन का कहना है कि देर रात दो बजे तबियत बिगड़ने पर बंदी राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था ।इलाज के दौरान 15 मिनिट बाद ही रात 2.20 पर उसकी मौत हो गई। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बड़ा सवाल सीजेएम कोर्ट में पेश करने से पहले बरेली ओर फिर रायसेन में आरोपी का मेडिकल कराया गया था ।जेल सुपरिटेंडेंट पर लापरवाही के आरोप लग रहे है।
उल्लेखनीय है कि बंदी को पहले शाम साढ़े 6 बजे चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद जेल से जिला अस्पताल चेकअप के लिए भी लाया गया था।लेकिन रात में फिर तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल दुबारा काफी देर से लाया गया ।अस्पताल लाते ही डॉ ने मृत किया घोषित कर दिया।
इस घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

1- क्या बंदी का बरेली में सही से मेडिकल नही हुआ था.?
2- सीजेएम कोर्ट के सामने स्वस्थ पेश किए गए आरोपी की जेल में जाते ही कैसे बिगड़ गई तबियत ?
3- शाम को जब जिला अस्पताल में उसे जेल प्रशासन लेकर आया तब क्या डॉ उसकी परेशानी को नही समझ पाए।
4- जेल प्रबंधन ने तबियत खराब होने के बावजूद बंदी को जिला अस्पताल लाने के बाद क्यो उसे भर्ती नही कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |     भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811