Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सेकड़ो साल पुराने धार्मिक आस्था से जुड़े पीपल,बरगद के पेड़ों को काटा,आदिवासियों की 100 एकड जमीन पर कब्जा

0 356

रायसेन। एक और सरकार जहां आदिवासियों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं ला रही है वही जमीनी हकीकत जाएगी कई जगहों पर आज भी उन्हें उनकी जगह से बेदखल कर भूमि हीन बनाया जा रहा हैं। यह गंभीर मामला रायसेन जिले के गांव भरदा चांदोरा का है, जहां स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन हड़पने का घिनौना काम किया जा रहा है।

भोपाल के प्रभावशाली दबंग लोगों द्वारा ओने पौने दाम देकर गरीब हरिजन आदिवासियों के साथ षड्यंत्र कर उनकी जमीनो को हथियाने का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। इस गांव में करीब 25 परिवारों की जमीन को इसी तरह बाहर के प्रभावशाली दबंगों द्वारा गलत तरीके से शासन के नियमों को ताक में रखते हुए सैकड़ों एकड़ जमीन को हड़प लिया गया। और जिला प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा रहा। अब इन भू माफियाओ के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि यहा स्तिथ प्राचीन धार्मिक स्थान बड़ा महादेव शिव मंदिर के आसपास की जमीन पर लगे धार्मिक महत्व के सैकड़ो साल पुराने कई पेड़ काट दिए गए। जिससे स्थानीय लोगो की आस्था को ठेस पहुँच रही हैं।

सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होने के बाद आज रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने एडीएम रायसेन आदित्य रिछारिया के नेतृत्व में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच के लिए एक दल को भेजा। जांच दल ने बिना अनुमति के अवैध रूप से काटे गए प्राचीन पेड़ों के अवशेषों को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो रायसेन मैं ऑक्सीजन देने वाले इन पेड़ों की कार्बन मैपिंग करा कर इनके वैल्यू का आकलन कराने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद भू माफियाओं पर केस बनाकर जुर्माना लगाया जाएगा। वही आदिवासियों की जमीन दीगर समाज के लोगों ने कैसे खरीद ली इसकी भी जांच रायसेन कलेक्टर द्वारा कराई जा रही हैं। स्थानीय आदिवासी ग्रामीणों ने उनकी पैतृक जमीन उन्हें वापस दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।


रायसेन जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम भरदा चन्दोरा में बिना अनुमति के दर्जनों पेड़ काट दिए गए हैं। यहां लगभग 200 साल पुराने पीपल और बरगद के पेड़ को भी काटा गया है। यहां कई साल पुराने नाले का भी रुख बदलने के लिए नाले के किनारे लगे पेड़ों को भी काटकर नाले में डाल दिया गया है। जिला प्रशासन ने राजस्व और फारेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। एडिशनल कलेक्टर आदित्य रिछारिया ने मौके का मुआयना करने के बाद बताया की मामले की पूरी जांच की जा रही है। इसके लिए बन और राजस्व की टीम मौके पर जांच कर रही हैं। यहां कुछ आदिवासियों की जमीन बिकने का मामला भी सामने आ रहा है। उसकी भी जांच की जा रही है। यही नहीं यहां प्राचीन एक मंदिर तक जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीण परेशान है। एक और सरकार जहां आदिवासियों के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं ला रही है वही जमीनी हकीकत जाएगी कई जगहों पर आज भी उन्हें उनकी जगह से बेदखल कर बेरोजगार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811