Let’s travel together.

आदिवासियों को मिले पीएम आवास योजना के बधाई पत्र

0 609

– ग्राम टोंगरा में दिए गए आवास पत्र

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नवीन आवासों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की। इस दौरान शुक्रवार को शिवपुरी जिले में भी हितग्राहियों को नवीन आवास के बधाई संदेश प्रदान किए गए। इसी क्रम में टोंगरा, रातौर आदि गांवों में आदिवासी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बधाई पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर यहां पर हितग्राहियों को बधाई पत्र प्रदान करते वक्त ग्राम पंचायत के सचिव आभाराम जाटव, रोजगार सहायक नीलम रावत और ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े नोडल अधिकारी समर्थ भारद्वाज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम टोंगरा व रातौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को नवीन आवासों के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त के रूप में जो राशि अंतरित की गई उसका टीवी के माध्यम से प्रसारण किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने टीवी के माध्यम से भोपाल से प्रसारित कार्यक्रम को सुना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811