Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY:: राशिफल शुक्रवार 18 नवम्बर 2022

0 68

मेष राशि- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. आप यदि एक नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो वह आपको मिल सकती है.  आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ उस समय अकेले में व्यतीत करेंगे. आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय से अच्छा लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद होगा और आस-पास भी आपके खुशी का माहौल रहेगा। आज संपत्ति में वृद्धि होगी और खुशियां बढ़ेंगी। परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं जो कि फायदा देंगे। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक कला संगीत का आनंद भी मिल सकता है।

मिथुन राशि -नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी और सम्‍मान की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खान-पान का स्तर बढ़ेगा और सुंदर वस्‍त्रों की प्राप्ति होगी। नौकरी तथा व्यवसाय में भी भागीदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए लाभ वाला है और आज आपको काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है और इस यात्रा में आपको लाभ होगा। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन करने में मन लगेगा और रात में नींद अच्‍छी आएगी।

सिंह राशि -सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और सफलता देने वाला रहेगा। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ने, अकस्मात् बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ेगा। आज के दिन आपको अपने खाने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि -कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद है और कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में वृद्धि होगी। आज जिन लोगों की लिखने-पढ़ने में रुचि है उनको लाभ होगा। क्रोध से बचें। संतान पक्ष की तरफ से भी उच्च शिक्षा आदि के मामले में सुखद परिणाम प्राप्‍त होंगे। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है।

तुला राशि -तुला राशि के लोगों को आज हर कार्य संभलकर करने की जरूरत है। लाभ होगा और आय के अनुसार खर्च भी होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अकस्मात् आपके खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय आपका मन साहित्‍य को पढ़ने का करेगा।

वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य और आशीर्वाद विशेष रूप से आपके लिए अच्‍छा रहेगा। बहुत समय से रुका हुआ धन प्राप्‍त हुआ। संतान पक्ष की तरफ से आपको सुखद समाचार प्राप्‍त होगा। सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि :धनु राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और हर कार्य आपके मन से होने के कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। भाइयों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं या फिर संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। सायंकाल से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है।

मकर राशि :मकर राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आपकी मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी और आज किस्‍मत भी आपका साथ देगी। सफलता की प्राप्ति के साथ हर्ष होगा और कोई मनोकामना पूर्ण होने से खुशियों में इजाफा होगा।

कुंभ राशि :कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्‍त काम करना पड़ सकता है। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन राश-आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आपका विश्‍वास बढ़ेगा और आनंद की प्राप्ति होगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों और रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नए स्रोत विकसित होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में इनवैस्ट करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811